फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: छतड़ू क्षेत्र में जल्द बजेगी फोन की घंटी

Thu, 31 Jul 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटकों को बीएसएनएल की फॉर जी इंटरनेट सेवा भी मिलेगी
विज्ञापन

टॉवर स्थापित, बीएसएनएल एक हफ्ते में शुरू कर देगा सेवा

लाहौल-स्पीति प्रशासन को रेस्क्यू अभियान में भी होगी सुविधा
अशोक राणा

केलांग (कुल्लू)। ग्रांफू-काजा सड़क मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों और दुर्गम इलाके में काम कर रहे सैकड़ों श्रमिकों के लिए राहत की खबर है। छतड़ू के आसपास जल्द मोबाइल की घंटी बजेगी।
लोगों को फोर जी (4-जी) इंटरनेट की सुविधा भी मिलेगी। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) इस क्षेत्र में मोबाइल टाॅवर स्थापित कर मोबाइल और हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन


बीएसएनएल के सहायक अभियंता गौरव शर्मा ने बताया कि छतड़ू के नजदीक मोबाइल टाॅवर स्थापित किया जा चुका है। दो सप्ताह के भीतर इस टाॅवर से मोबाइल फोन सेवा के साथ 4-जी इंटरनेट सेवा भी शुरू कर दी जाएगी।

ग्रांफू से कुंजम दर्रा तक लगभग 100 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में अब तक कोई भी मोबाइल नेटवर्क नहीं है। प्राकृतिक आपदा या सड़क दुर्घटना की स्थिति में रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग पर पर्यटन सीजन के दौरान भारी ट्रैफिक रहता है। सड़क को चौड़ा करने के कार्य में जुटे बीआरओ के सैकड़ों कर्मचारी यहां रहते हैं। वे भी संचार सेवाओं से वंचित हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों और बीआरओ ने इलाके में मोबाइल टाॅवर स्थापित करने की मांग की थी। अब यह मांग पूरी होने जा रही है। इससे स्थानीय जनता, पर्यटकों, श्रमिकों और प्रशासन को सुविधा होगी। यह पहल स्पीति जैसे दूरदराज क्षेत्र में डिजिटल इंडिया अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें