फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन की पहली डोज का लक्ष्य हासिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लोग आगे आ रहे हैं। जिले में 289722 लोगों को कोरोना की पहली डोज लग चुकी है। प्रशासन की ओर से 283000 लोगों को वैक्सीन लगवाने का लक्ष्य रखा गया था। एक सप्ताह तक बड़े स्तर पर चले अभियान में प्रवासी मजदूरों को भी कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

जिला लाहौल-स्पीति तथा किन्नौर जिला पहले ही शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लक्ष्य को हासिल कर चुके हैं। अब कुल्लू जिला कोरोना की पहली डोज का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने वाला प्रदेश का तीसरा जिला बना है। हालांकि भविष्य में जिले में प्रवेश करने वाली प्रवासी मजदूरों व अन्य लोगों के लिए वैक्सीन लगाने का क्रम जारी रहेगा। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर में सोमवार को भी कोरोना वैक्सीन लगाने का क्रम जारी रहा। सुबह दस बजने से पहले ही लोग यहां वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच गए थे। उधर, इस संबंध में उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिले की लगभग 35 प्रतिशत आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज प्रदान की जा चुकी है। इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम बधाई की पात्र हैं। लोगों के सहयोग से ही यह सब हासिल हो पाया है। हालांकि वैक्सीनेशन के बाद भी लोग मास्क पहनना और सामाजिक दूरी नियम का पालन करना न छोड़ें। कोरोना को लेकर सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें