फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मंजिला में लगी आग, 20 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भारी बर्फ और कड़ाके की ठंड के बीच पर्यटन नगरी मनाली में उद्योग विभाग के जीएम का पांच मंजिला निजी आवास जलकर राख हो गया। इसमें 20 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। अग्निकांड रसोई के अंदर रखे गैस सिलिंडर के लीक होने से हुआ। इसके बाद गैस सिलिंडर फट गया और आग ने तेजी से भड़क गई।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के जवानों ने समय रहते आग पर काबू पाया। अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। रविवार दोपहर बाद उद्योग विभाग के जीएम उत्तम राम पुत्र इंद्र चंद के पांच मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। इसको स्थानीय लोगों ने लगते देखा। इस पर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते गैस सिलिंडर फट गया, जिससे होटलियर व अन्य लोग सहम उठे। जब आवास में लगी, उस समय मनाली में हिमपात हो रहा था। सूचना मिलते ही अग्निशमन के जवान अपनी दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगर समय रहते आग को नहीं बुझाया गया होता तो साथ लगते होटल, घर व दुुकानें चपेट में आ सकती थी। आग पर काबू पा कर जवानों ने करोड़ों रुपये की संपत्ति को जलने से बचाया है। इसके लिए लोगों ने दमकल जवानों का आभार जताया है। बर्फ और ठंड के बीच भी जवानों ने आग को बुझाने का पूरा प्रयास किया। हालांकि इस अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं है। आवास के भीतर से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया था। अग्निशमन केंद्र मनाली के सब अधिकारी दीपक ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम घटनास्थल पहुंच गई थी। दो गाड़ियां भेजी गई थी और आग को समय रहते बुझाया। आवास के साथ लगते होटलों व घरों को जलने से बचाया है। इसमें 20 लाख नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें