फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर के अड़त गांव में लगी आग, चार मंजिला मकान राख

विज्ञापन
उदयपुर के अड़त गांव में आग लगने से जले मकान को देखते लोग। -संवाद
विज्ञापन
उदयपुर के अड़त गांव में लगी आग, चार मंजिला मकान राख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल के उदयपुर की ग्राम पंचायत मड़ग्रां के अड़त गांव में आग लगने से चार मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। मकान में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। हालांकि आग को बुझाने के लिए गांववासियों ने भरसक प्रयास किया।
विज्ञापन

20 साल पुराना लकड़ी का घर देखते ही देखते जल गया। आग में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन आग में दस तोला सोना और 50 हजार रुपये जल गए। बताया जा रहा है कि घास में आग लगने से मकान भी चपेट में आ गया था। आग की इस घटना में 40 लाख का नुकसान हुआ है उपमंडलाधिकारी उदयपुर निशांत तोमर ने कहा की पीड़ित परिवार को 20,000 रुपये की राहत राशि प्रदान की गई। उन्होंने कहा की अड़त गांव के कुमार सिंह पुत्र रूप चंद के चार मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। पटवारी से मिली रिपोर्ट के आधार पर 40 लाख का नुकसान हुआ है। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बताया की पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें