फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लारजी व दलासनी के जंगलों में भड़की आग

Wed, 14 Jan 2026 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसमिशन लाइन की टीम ने पाया आग पर काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। सराज वन मंडल की लारजी बीट में मंगलवार देर रात से आग भड़क गई। बुधवार को आग ने विकराल रूप धारण करते हुए दलासनी बीट में भी प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

इसमें करीब बीस हेक्टेयर क्षेत्र में फैली आग से बिजली लाइन के टावरों को भी खतरा पैदा हो गया था। ऐसे में ट्रांसमिशन कंपनी की टीम ने बिजली टावरों के आसपास की आग को बुझाने में सफलता हासिल की है। वन परिक्षेत्र अधिकारी सैंज लेनिन शर्मा ने बताया कि वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है तथा आग की घटना को अंजाम देने वाले शरारती लोगों की पहचान की जा रही है। उधर, पंचायत प्रधान कुबेर सिंह ने बताया कि स्वार्थी लोगों की वजह से वनों में असंख्य जीव जंतुओं, वनस्पतियों के अतिरिक्त नन्हे पेड़ पौधों को नुकसान हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें