फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली के शामीनाला में काॅटेज में लगी आग, एक करोड़ से अधिक नुकसान

Sun, 26 Oct 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के समीप शुरू में कॉटेज  में लगी आग।-संवाद
विज्ञापन
काॅटेज के छह कमरे और दो स्टोर जलकर राख, नहीं निकाल सके कॉटेज के अंदर से सामान
विज्ञापन


साथ लगती दो करोड़ की संपत्ति जलने से बचाई, आग लगने के कारणों का नहीं चला पता


संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग पर स्थित शामीनाला में बने एक काॅटेज में रविवार को अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरे काॅटेज को चपेट में ले लिया।
आग लगने से कॉटेज के छह कमरे और दो स्टोर रूट जलकर राख हो गए। इसके भीतर रखा सामान भी नहीं निकाला जा सका। आग लगने के कारणों का का पता नहीं चल पाया है। आग की घटना में एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार को शामीनाला में ऋतुराज वर्मा की नौ कमरों वाले कॉटेज में अचानक आग भड़क गई। आग लगने से पूरा इलाका धुएं के आगोश में समा गया। आग की खबर मिलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र मनाली से दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। स्थानीय लोगों की मदद से लगभग ढाई घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का प्रारंभिक आकलन किया गया है जबकि साथ लगती लगभग दो करोड़ की संपत्ति को बचा लिया गया है। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन अधिकारी सरणपत सिंह ने बताया कि आग की घटना में चार मंजिला कॉटेज की ऊपरी तीन मंजिल में बने छह कमरे, दो स्टोर रूप नष्ट हो गए। धरातल मंजिल को बचा लिया गया है। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित की हर संभव मदद की जाएगी। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि आग की घटना में एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें