फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बिना अनुमति धरना प्रदर्शन करने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार को ढालपुर में फीस वृद्धि को लेकर किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ढालपुर चौक में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए धरने को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि ढालपुर बस स्टॉप में 20 अगस्त को दोपहर करीब 1.30 बजे कुल्लू कॉलेज के 50 से 60 एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ फीस वृद्धि को लेकर जमकर नारेबाजी की और सरकार का पुतला जलाया गया। एक घंटे तक हुई नारेबाजी की बजह से आम जनता को परेशानी हुई। धरने को लेकर जब विद्यार्थियों से अनुमति मांगी तो वे अनुमति पेश नहीं कर पाए।
इस बारे में जब पता किया तो विद्यार्थियों ने कुल्लू प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। ऐसे में कुल्लू सदर थाना में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि एबीवीपी ने वीरवार को ढालपुर में फीस वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया था। इसमें एबीवीपी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 25 से 30 प्रतिशत तथा डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में 50 से 60 प्रतिशत की गई फीस वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं परिषद ने प्रदेश में छात्र संघ चुनाव तत्काल प्रभाव से बहाल करने की मांग की। इस दौरान पुतला फूंकने पर दौरान पुलिस और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस कर्मी कार्यकर्ताओं को पुतला जलाने से रोक रहे थे, लेकिन कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया।
विज्ञापन

पुतला दहन के दौरान पुलिस और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस कर्मी कार्यकर्ताओं को पुतला जलाने से रोक रहे थे, लेकिन कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें