पिरड़ी में शाढणू मेले में शिरकत करते देवी-देवता।
- फोटो : अमर उजाला
सावन संक्रांति पर पिरड़ी में शनिवार को देवता पिरड़ी महादेव के सम्मान में शाडनू मेले का आगाज हुआ। मेले में ढालपुर के देवता गौहरी ने भी शिरकत की। दोनों देवताओं का भव्य देव मिलन हुआ। ढोल, नगाड़ों और नरसिंगों की ध्वनियों से माहौल देवमय हो गया। इसके बाद देवताओं के गूरों ने देवखेल की। देवखेल और देवनृत्य को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वहीं शाढनू मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। ग्राम पंचायत प्रधान चंद्र प्रकाश ने बताया कि स्थानीय महिला मंडल द्वारा लालड़ी नृत्य पेश किया गया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने सबका मन मोहा।
कोली बेहढ़ स्कूल के बच्चों तनीशा, अंजली, महक, सोनी, ईशा, तनीशा और कनिका ने कुल्लवी नाटी, ग्रुप सांग और फिल्मी डांस पर प्रस्तुति दी। भीम सेन ने फिल्मी गाने पर डांस पेश कर वाहवाही लूटी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक धमेंद्र शर्मा अपनी मधुर आवाज में गीत पेश कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। धर्मेंद्र ने ...नीली चीड़िए, वाकीं पोटूआलिए, ..पीपली खाईए लागी शी शी, लामणू आदि गीत पेश कर दर्शकों को खूब नचाया। इस दौरान पंचायत के उपप्रधान विजेंद्र, बीडीसी सदस्य श्याम अत्री, पंच मोनिका, सुभाष, लाल चंद, हीरा, कुशाल ठाकुर, मीना देवी और गोविंद आदि मौजूद रहे।