फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हाईवे में अतिक्रमण से बढ़ी हादसों की आशंका

Sat, 06 Apr 2024 06:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
.....पर्यटक अभियान.....
विज्ञापन

बजौरा से मनाली तक हाईवे किनारे रेहड़ी-फड़ियां, हादसाें की आशंका
बजौरा से लेकर मनाली तक जगह-जगह सजी हैं रेहड़ी फड़ियां
संस्थानों के बोर्ड, फ्लेक्स भी हाईवे में रखे, पर्यटन सीजन में रहती है हादसों की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में 15 अप्रैल के बाद पर्यटन सीजन की शुरुआत हो जाएगी। अभी से पर्यटकों के कुल्लू पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। यह सिलसिला आगामी दिनों में रफ्तार पकड़ लेगा। देश-विदेश के हजारों सैलानी कुल्लू-मनाली की शांत वादियों में आएंगे।
नेशनल हाईवे तीन में बजौरा से लेकर मनाली तक अवैध रूप से रेहड़ी फड़ियां सजी हुई हैं। इन्हें हटाने के लिए न तो पुलिस और न ही प्रशासन दिलचस्पी ले रहा है। हाईवे हो रहे अतिक्रमण के चलते हादसों की आशंका बनी हुई है। जरा सी लापरवाही पर्यटकाें की जान पर भारी पड़ सकती है। हैरानी की बात है कि कई संस्थानों ने तो अपने बोर्ड सड़क पर ही रख दिए हैं। रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग की बुकिंग के बोर्ड तो कुछ स्थानों पर सड़क पर रखे हुए मिल रहे हैं।
विज्ञापन

कुल्लू से मनाली तक वाहनों की रफ्तार के चलते कई हादसे पेश आ रहे हैं। भुंतर से हाथीथान के बीच त्रैहण चौक के आसपास हॉटस्पाट बना हुआ है। रामशिला से मनाली के बीच हाईवे में बाशिंग, बबेली, रायसन, पतलीकूहल आदि जगहों में कई हादसे हो चुके हैं। पर्यटन सीजन के दौरान जब गाड़ियों की संख्या बढ़ने से ट्रैफिक बढ़ेगा तो हाईवे किनारे अतिक्रमण से हादसों की आशंका ज्यादा बढ़ जाएगी। ऐसे में पुलिस और प्रशासन को इस दिशा में सख्त कदम उठाने की जरूरत है। बजौरा से लेकर मनाली तक हाईवे किनारे अतिक्रमण करने वालों पर शिकंजा कसा जाना चाहिए।
विज्ञापन





...
यातायात में किसी तरह की बाधा न पड़े, इसके लिए पुलिस ने व्यवस्था बनाई है। अगर कोई यातायात में अवरोध डालता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-संजीव चौहान, एएसपी कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें