फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्रमाण पत्र के लिए 45 दिव्यांगों ने करवाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) में मेडिकल बोर्ड ने दिव्यांगजनों की दिव्यांगता पात्रता की जांच की। दस्तावेजों का भी सत्यापन किया। अस्पताल में प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अप्रैल के पहले शनिवार को 45 दिव्यांगजन आए। इनकी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच की। मेडिकल बोर्ड में अस्पताल के 12 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दी हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद ने कहा कि दिव्यांगजनों को सुविधा प्रदान करने और उनके दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाने के लिए हर माह दो बार मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया जाता है। दिव्यांगजन हर माह के पहले और अंतिम शनिवार को कुल्लू अस्पताल में आकर अपनी दिव्यांगता पात्रता जांच करवा सकते हैं। छह अप्रैल को 45 दिव्यांगजनों का मेडिकल बोर्ड में पंजीकरण किया गया है। कहा कि पात्र दिव्यांगजनों की फाइल शिमला भेजी जाएगी। कहा कि मेडिकल बोर्ड में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. कल्याण सिंह ठाकुर, डॉ. नीतीश कुमार, डॉ. नेहा वर्मा, डॉ. संतुष्ट शर्मा आदि ने सेवाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें