फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीए के मामलों का किया जाएगा निपटारा : अश्वनी

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम कुल्लू की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक
विज्ञापन

......
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के तहत लंबित मामलों का रणनीति बनाकर निपटारा किया जाएगा। समय पर एफसीए की मंजूरी न मिलने के कारण अक्सर विकास परियोजनाओं में देरी होती है। एफसीए की मंजूरी के बाद ही विकास कार्यों के लिए विभागों को वन भूमि हस्तांतरित की जाती है। यह बात अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू अश्वनी कुमार ने सोमवार को एफसीए के अंतर्गत लंबित मामलों की समीक्षा बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कुल्लू जिले में पर्यावरण मंजूरी के लिए पोर्टल परिवेश 1.0 और परिवेश 2.0 में मामलों की एक-एक कर समीक्षा की और विभागों को त्वरित निपटारे के लिए आवश्यक निर्देश दिए। पोर्टल से हट गए मामलों के निपटारे के लिए संबंधित विभागों को पत्र जारी किए जाएंगे। इन मामलों को पुनः अपलोड करने के लिए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लंबित मामलों के निपटारे के लिए टिप्पणियों पर कार्रवाई करें। इस दौरान डीएफओ (जिला मुख्यालय) शशि किरण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें