फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: काईस से कुल्लू तक चलाई जाए मुद्रिका बस

विज्ञापन
विज्ञापन
वामतट से सटी चार पंचायतों के बाशिंदों ने सरकार-प्रशासन से उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खराहल (कुल्लू)। वामतट से सटी चार पंचायतें न्योली, गाहर, काईस और कराडसू के लोगों ने काईस से कुल्लू तक मुद्रिका बस चलाने की मांग की है। चार पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार, सीपीएस सुंदर ठाकुर और मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ से बस चलाने की गुहार लगाई है। जल्द ही इस संबंध में मुख्यमंत्री को प्रस्ताव सौंपा जाएगा। किसान सभा के उपाध्यक्ष देवराज नेगी, काईस पंचायत की प्रधान शीला नेगी, गाहर पंचायत के पूर्व प्रधान ठाकर चंद, न्योली पंचायत की पूर्व प्रधान निर्मला ठाकुर, तारा देवी, विशाल महंत, महिला मंडल थरमाण, गाहर, काईस, सेउबाग आदि ने भी मुद्रिका बस चलाने की जोरदार मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि इन पंचायतों के लोगों को अपने रोजमर्रा के काम के लिए कुल्लू आना पड़ता है। समय पर बस न मिलने के कारण लोगों को ऑटो रिक्शा और टैक्सी आदि में सफर करने के लिए अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराहल घाटी के नवीन, हर्ष, नतिन, बुद्धि प्रकाश, रवीना, सतीश ठाकुर ने कहा कि बबेली से मौहल तक लोगों को यह सुविधा मिल रही है। वामतट के ग्रामीण इस सुविधा से महरूम हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर संबंधित विभाग से विचार-विमर्श किया जाएगा। प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें