फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 40 किमी तक प्रति किलो पांच पैसे किराया निर्धारित

Fri, 11 Jul 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
फल-सब्जी को मंडियों तक ले जाने के लिए किराया किया तय
विज्ञापन

जीप यूनियन सहित अन्य संगठनों ने की संयुक्त बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल मुख्यालय में एसडीएम कार्यालय सभागार में जीप यूनियन सहित अन्य संगठनों ने एक संयुक्त बैठक कर फल-सब्जी के किराये को लेकर चर्चा की। शुक्रवार को हुई बैठक में आपसी सहमति से किराया तय किया गया।
तहसीलदार बंजार नीरज शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया है कि 40 किलोमीटर तक की दूरी तक फल और सब्जी उत्पाद ले जाने का किराया प्रति किलोमीटर 5 पैसा प्रति किलो लिया जाएगा। 40 से 80 किलोमीटर तक की दूरी तक कर ले जाने के लिए 35 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से प्रतिकिलो लिया जाएगा। 250 किलोमीटर की अधिक दूरी के लिए प्रति किलोमीटर 2 पैसे प्रति किलोग्राम लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जीप ऑपरेटर यूनियन, सेब उत्पादक संघ, दी लोअर कुल्लू फल उत्पादक संगठन और किसान मोर्चा बंजार के प्रतिनिधि शामिल रहे। बैठक के दौरान सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहमति जताई है और इस पर अमल करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें