दशहरा उत्सव के चलते कुल्लू जिला में टैक्स चोरी के मामले बढ़ गए हैं। जिन पर आबकारी एवं कराधान विभाग नियमित रूप से रोजाना शिकंजा कस रही है। पिछले दो दिनों में टैक्स में हेराफेरी करने वाले कारोबारियों पर विभागीय टीमों ने कार्रवाई की। दशहरा उत्सव को ध्यान में रखते हुए विभागीय टीमें जिले भर में सक्रिय हैं। पिछले दो दिनों में विभागीय टीमों ने भुंतर से मनाली तक टैक्स चोरी के करीब आठ मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब चार लाख रुपये जुर्माना वसूला है। विभाग की सख्त कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने दशहरा उत्सव को ध्यान में रखते हुए जिलाभर में जगह-जगह नाका लगाकर वाहन चेक किए। जिला के प्रवेश द्वार बजौरा, भुंतर व मनाली में दबिश देकर टैक्स में गड़बड़ी पर कार्रवाई की। पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली में इन दिनों दशहरा उत्सव की तैयारियां चल रही हैं।
बाहरी राज्यों से भारी मात्रा में रोजाना सामान कुल्लू पहुंच रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए विभाग टीमें विभिन्न जगहों में नाका लगाकर ट्रांसपोटरों की चेकिंग कर रही है। रोजाना हो रही कार्रवाई से कारोबारोरियों में हड़कंप मचा हुुआ है। निरीक्षण के दौरान बिना बिल व बिल में गड़बड़ी पाए जाने पर विभागीय टीमों ने पिछले दो दिनों में चार लाख रुपये जुर्माना किया। इधर, आबकारी एवं कराधान विभाग कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिला के आयुक्त डॉ रमेश शर्मा ने बताया कि पिछले दो दिनों में दबिश के दौरान अनियमितताएं और बिना बिल सामान लाने पर करीब चार लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। टैक्स चोरी के खिलाफ विभाग का अभियान जारी रहेगा। दशहरा उत्सव को लेकर आबकारी एवं कराधान विभाग का अभियान जारी है। विभाग के अनुसार बाहरी राज्यों से बिना बिल आ रहे सामान पर कार्रवाई की जा रही है। यदि कोई चोरी छिपे बिना बिल का सामान लेकर दशहरा उत्सव में पहुंचता तो बाद में विभागीय टीमें दशहरा मेला मैदान में भी दबिश देकर चेकिंग करेगी और टैक्स चोरी पर कार्रवाई करेगी।