फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हर प्रवासी का होगा पंजीकरण, अब फोटो सहित ब्योरा थाने में देंगे उद्यमी-ठेकेदार

Thu, 27 Feb 2025 09:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने जारी किए आदेश
विज्ञापन

मकान मालिकों को भी बाहरी राज्यों के लोगों को कमरा देने से पहले पंजीकरण करवाने की हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में अब हर प्रवासी का पंजीकरण होगा। जिला प्रशासन ने अस्थायी तौर पर रह रहे प्रवासी श्रमिकों, रेहड़ी-फड़ी एवं फेरी वालों और अन्य बाहरी कामगारों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। जिले में बढ़ती वारदातों को देखते हुए जिला दंडाधिकारी तोरुल एस रवीश ने पंजीकरण करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत जिला दंडाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए प्रवासी कामगारों को काम पर रखने वाले उद्यमियों, कारोबारियों, ठेकेदारों, किसानों को निर्देश हैं कि वे कामगारों का फोटो सहित पूरा विवरण संबंधित पुलिस थाने में जमाकर इनका पंजीकरण करवाएं। स्थानीय लोगों को भी हिदायत दी है कि वे अपना मकान बाहरी लोगों को किराये पर देने से पहले किरायेदारों की पहचान एवं पंजीकरण करवा लें। जिला दंडाधिकारी के इन आदेशों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। ये आदेश 27 फरवरी से दो माह की अवधि तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश में कहा कि जिला कुल्लू में बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से श्रमिक, रेहड़ी-फड़ी एवं फेरी वाले और अन्य लोग काम करने आते हैं। ये लोग किराये के मकानों में या विभिन्न निर्माण स्थलों पर अस्थायी रूप से रहते हैं। किसी भी वारदात या अन्य कोई अप्रिय घटना में बाहरी लोगों की संलिप्तता होने पर पुलिस को अक्सर जांच करने में काफी दिक्कत होती है। इसे देखते हुए यह आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें