फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पर्यावरण समिति ने सम्मानित किए 40 बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। हिमालयन पर्यावरण एवं वन्य प्राणी संरक्षण समिति ने 40 होनहार बच्चों और मानवता की सेवा करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाली में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ग्रीन मैन किशन लाल ने बताया कि समिति की ओर से पर्यावरण के क्षेत्र में अनेक कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

समिति पिछले कई वर्षों से हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इसमें हिमालय की साफ-सफाई, नदियों का संरक्षण, पौधरोपण आदि शामिल है। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों में जाकर बच्चों को पर्यावरण के क्षेत्र में प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही सराहनीय कार्य करने वाले बच्चों को सम्मानित करने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान प्रधानाचार्य पुष्पा शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें