न्यूली (कुल्लू)। विद्युत बोर्ड की ओर से उपभोक्ताओं के दस्तावेजों की ई-केवाईसी करवाई जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी सरकारी योजनाओं का बिना किसी परेशानी के लाभ मिल सके। ई-केवाईसी के लिए 31 अक्तूबर तक का समय निर्धारित किया गया है। सैंज क्षेत्र में 29 अक्तूबर को ई-केवाईसी की जाएगी। इसके लिए विद्युत बोर्ड ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
क्षेत्र के उपभोक्ता विद्युत कार्यालय सैंज में आकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। बोर्ड के अधिशासी अभियंता जितेंद्र बिष्ठ ने कहा कि ई-केवाईसी करवाना हर एक उपभोक्ता के लिए अनिवार्य है। ई-केवाईसी करवाने के बाद ही उपभोक्ता को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। संवाद