कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित मुख्य डाकघर में कार्यरत एक कर्मचारी ने अपने सरकारी क्वार्टर में फंदा लगाकर जान दे दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्जकर शव को अपने कब्जे में लिया।
बताया जा रहा है कि कर्मचारी ने वीरवार रात को ही सरकारी क्वार्टर में फंदा लगाया। इसकी सूचना पुलिस को शुक्रवार सुबह मिली, जिस पर पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हुई। मौके पर कर्मचारी को फंदे से झूलता पाया गया। मृतक की पहचान जयंत सिंह (32), निवासी किन्नौर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेज दिया है। उधर, मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।