फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मशियार पंचायत के तीन गांवों बिजली की आंखमिचौनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुशैणी (कुल्लू)। तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत मशियार के कमेडा, मंझली और मशियार गांव के बाशिंदे बिजली की आंखमिचौनी से परेशान हैं। लगातार बिजली बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद बिजली बोर्ड ग्रामीणों की समस्या का हल नहीं कर सका है। ।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव मंझली में लगे ट्रांसफार्मर पर लोड काफी अधिक है। तीनों गांवों में कुल मिलाकर लगभग 100 से भी अधिक मकान हैं, जिनका पूरा भार इसी एक ट्रांसफार्मर पर है। यही कारण है कि बार-बार बिजली गुल हो जाती है। लो वोल्टेज की समस्या भी बनी रहती है। बिजली की लो वोल्टेज के चलते लोग परेशान हैं।
स्थानीय ग्रामीण प्रकाश ठाकुर, लाल चंद, हेत राम, हीरा लाल, अमर भारती, दिलीप सिंह आदि ने कहा कि बिजली बोर्ड के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है। खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत करके काम चलाया जा रहा है। यहां नया और अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगाना बेहद जरूरी है। ऐसे में अब ग्रामीणों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

विद्युत उपमंडल बंजार के सहायक अभियंता शशिकांत ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। यहां के लिए नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर ली गई है। जल्द ही यहां उच्च क्षमता वाला नया टांसफार्मर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें