भुंतर। पुलिस थाना भुंतर के तहत पेड की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार पुणे राम (60) पुत्र दिवंगत नरायणू राम निवासी सेरीबेहड़ तहसील भुंतर जिला कुल्लू पर पेड़ गिर गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पुणे राम शनिवार सुबह अखरोट का पेड़ काटने अपने खेत गया था। उनका पांव फिसलने के कारण वे गिर गए और पेड़ भी उनके ऊपर गिर गया। परिजनों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को साैंप दिया है। एसपी कुल्लू मदन लाल ने कहा कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर दी है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
...
नाबालिग के अपहरण का लगाया आरोप
गुशैणी (कुल्लू)। एक व्यक्ति ने नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने कहा कि नाबालिग बेटी को एक लड़का बहला फुसलाकर ले गया है। एसपी कुल्लू मदन लाल ने कहा कि प्राथमिकी दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।
....
जान से मारने की दी धमकी
कुल्लू। पुलिस थाना मणिकर्ण में एक युवक ने जान से मारने की धमकी की शिकायत दी है। रमन निवासी छलाल ने कहा कि खेम सिंह नाम के व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसकी स्कूटी को नुकसान पहुंचाया है। एसपी कुल्लू मदन लाल ने कहा कि प्राथमिकी के आधार पर जांच की जा रही है।
....