अटल सदन सभागार में शनिवार को आयोजित यूथ फॉर्मेशन कार्यक्रम-2026 के मौके पर प्रस्तुति देते हुए।-
कुल्लू। अटल सदन सभागार में शनिवार को आयोजित यूथ फॉर्मेशन कार्यक्रम-2026 का शुभारंभ सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शुभारंभ के बाद आयोजक डॉ. अमित गुलेरिया ने मुख्य अतिथि सुंदर सिंह ठाकुर और विशेष अतिथि मदन लाल कौशल को कुल्लवी परंपरा के अनुसार सम्मानित किया।
इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। वक्ताओं ने युवाओं से सेवा, संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाकर समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद