फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देहुरीधार पंचायत को सड़क से जोड़ने के प्रयास तेज

विज्ञापन
सैंज के देहुरीधार सड़क के निरिक्षण करने पहुंची वन विभाग के साथ टीम।-संवाद
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की ग्राम पंचायत देहुरीधार को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए विकास खंड बंजार की ओर से प्रयास तेज किए गए हैं। ज्लौरा से शफाड़ी गांव के लिए 2,200 मीटर सड़क के निर्माण के लिए वीरवार को संयुक्त निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

वन विभाग की स्वीकृति के लिए यह संयुक्त निरीक्षण खंड विकास अधिकारी बंजार मान सिंह की उपस्थिति में किया गया। इसमें वन विभाग, राजस्व विभाग और स्थानीय पंचायत के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। आजादी के बाद से सैंज घाटी की दुर्गम पंचायत का एक भी गांव सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाया है।
ग्रामीणों को 20 से 25 किलोमीटर तक का एकतरफा सफर कर आवश्यक कामकाज निपटाने के लिए आना पड़ता है। अब सड़क सुविधा से जुड़ने से पंचायत के गांव ज्लौरा, डूगा, तुंग और शफाड़ी के ग्रामीणों को यातायात की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत देहुरीधार के प्रधान भगत राम ने कहा कि वीरवार को ज्लौरा से शफाड़ी तक बनने वाली सड़क को वन विभाग की स्वीकृति के लिए संयुक्त निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि वन विभाग की स्वीकृति मिलने से पंचायत के चार गांव सड़क सुविधा से जुड़ेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें