कुल्लू। भारी बारिश को देखते हुए जिला के शैक्षणिक संस्थान 26 अगस्त को भी बंद रहेंगे। एसडीएम बंजार, कुल्लू और मनाली से मिली रिपोर्टों व सिफारिशों के अनुसार जिला में लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिती खराब होने से भूस्खलन, नदियों एवं नालों का जलस्तर बढ़ गया है।
इस कारण कई सड़कें व पैदल रास्ते बाधित हो गए हैं। ऐसे में उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आदेश जारी किए हैं।
आदेशों के अनुसार जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार, कुल्लू तथा मनाली में सभी शैक्षणिक संस्थान (सरकारी एवं निजी) विद्यालय, डीआईईटी, आंगनबाड़ी केंद्र, महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी कॉलेज 26 अगस्त मंगलवार को बंद रहेंगे। संवाद