फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: काईसधार-पीज के लिए शुरू हुई ईको ट्रेल सेवा

विज्ञापन
कुल्लू के लोट -काइसधार- पीज़ के लिए ही ईको ट्रेल का शुभारंभ करते मुख्य संसदीय सचिव वन, ऊर्जा, प
विज्ञापन
कुल्लू। सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने शनिवार को काईसधार से पीज के लिए ईको ट्रेल का शुभारंभ किया। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लोट-काईसधार से पीज तक की यात्रा की। उन्होंने कहा कि पर्यटन के लिए इस तरह की गतिविधियां लाभकारी साबित होंगी। इससे स्थानीय युवाओं, महिलाओं तथा किसानों को घरद्वार पर रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

देश विदेश के पर्यटक यहां की वादियों का नजारा लेने आएंगे। इससे जहां ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी वहीं प्रदूषण मुक्त पर्यटन का विकास होगा। कहा कि दशहरा के अवसर पर ईको ट्रेल में ईको टूरिज्म के माध्यम से साइकिलिंग तथा वाकाथन का आयोजन किया जाएगा। दर्पोइन तथा लोट में नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर भी बनाए जाएंगे।
अगले माह बठाहड़ से बागासराहन के लिए भी इसी तरह की सुविधा का शुभारंभ होगा। इसके अलावा इस तरह की योजना खड़ीहार से कमांद होते हुए भुभू तक भी बनाई जाएगी। कुल्लू दशहरा से पहले बिजली महादेव परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश, अरण्यपाल संदीप शर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयना शर्मा, डाॅ. जयबंती और वीरेंद्र शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें