फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दशहरा उत्सव... 18 से होगा प्लॉटों का आवंटन

Sat, 13 Sep 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
समिति ने जारी किया शेड्यूल, दो से आठ अक्तूबर तक होगा दशहरा उत्सव
विज्ञापन

19 सितंबर को झूले, बर्तन बाजार, टेंट और बर्तन बाजार के लिए बिकेंगे प्लॉट
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव 2 से 8 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। ढालपुर मैदान में विभिन्न प्रकार की दुकानें, प्रदर्शनियां और वाणिज्यिक गतिविधियाें के लिए प्लाॅट आवंटन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्लाॅट आवंटन समिति भी तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन

जिला राजस्व अधिकारी एवं प्लॉट आवंटन समिति के अध्यक्ष गणेश ठाकुर ने 18 सितंबर को कृषि एवं बागवानी उपकरण, टी स्टॉल, रेडिमेड गारमेंट्स के लिए, 19 को लोकल झूले, टेंट मार्केट, बर्तन बाजार, बैग की दुकानें, डोम के साथ, होटल-ढाबा और होजरी के लिए, 20 को मीना -तीन, हलवाई मार्केट, लोकल आर्टिकल ओपन स्पेस नए-पुराने जूते के लिए, 21 और 22 को प्रदर्शनी मैदान के लिए प्लाॅट का आवंटन होगा। 23 और 24 को मीना बाजार-एक और दो, 25 और 26 को समस्त मार्केट, 27 और 28 को शेष दुकानों-प्लॉट्स का आवंटन खुली बोली के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक व्यापारी प्लाट खरीदने के लिए प्लाट आवंटन कार्यालय में संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें