फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 38 घंटे बाद कोकसर, डिंफुक में बिजली बहाल

Sat, 13 Sep 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। आपदा के बीच जनजातीय क्षेत्र लाहौल के कोकसर और डिंफुक में 38 घंटे बाद बिजली आई है। बिजली न होने से आम लोगों के साथ बीआरओ, घाटी के किसानों-बागवानों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

मोबाइल भी शोपीस बन गए थे। थलौट में 132 केवी लाइन में खराबी आने से 11 से 13 सितंबर सुबह तक कोकसर और डिंफुक ट्रांसफार्मर में बिजली बंद रही। इससे पहले 25 अगस्त से भारी बारिश के कारण घाटी में बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके बाद पिछले सप्ताह कुछ दिन के लिए बिजली आई बाद में 132 केवी की ट्रांसमिशन लाइन को नुकसान हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें