फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: न्यायिक हिरासत में भेजे नशा तस्करी के आरोपी

Sun, 10 Sep 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। दो अलग-अलग मामलों में लगभग 21 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किए गए पंजाब के चार आरोपियों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार को चारों आरोपी अदालत में पेश किए। सभी आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड में चल रहे थे। सात सितंबर को मनाली पुलिस की टीम ने रांगड़ी में नाके के दौरान पंजाब के पुलिस कांस्टेबल से 5.12 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। एक अन्य मामले में पुलिस ने मनाली शहर के गोंपारोड में पंजाब के ही तीन युवकों से 16 ग्राम चिट्टा बरामद किया था।
विज्ञापन

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि रविवार को सभी आरोपी अदालत में पेश किए गए। सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें