फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कसोल में वोल्वो बस में सो रहे परिचालक की मौत

Mon, 16 Dec 2024 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर के घुमारवीं का रहने वाला था अजय, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है मौत का कारण
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की पार्वती घाटी के कसोल वोल्वो बस स्टैंड में एक वोल्वो बस के परिचालक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसका पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार वोल्वो बस का परिचालक बस में सोया था। रविवार देर शाम को जब अन्य साथी जगाने लगे तो वह मृत मिला। घटना को लेकर मणिकर्ण वोल्वो बस अड्डा में हड़कंप मच गया है।हालांकि, परिचालक को अस्पताल भी ले लाया गया, मगर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचालक की पहचान अजय उर्फ रॉकी (33) पुत्र दिवंगत शक्ति सिंह निवासी रेओ, डाकघर कोठी तहसील घुमारवीं, बिलासपुर के रूप में हुई है। प्रथम परिदृश्य में मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एसपी डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि परिचालक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें