फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चौंग पंचायत में पेयजल संकट, तीन किमी दूर नदी पार कर पानी ला रहे लोग

Wed, 11 Jun 2025 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी की चौंग पंचायत में पेयजल संकट गहरा गया है, जिसके चलते लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के लोगों का प्रतिनिधिमंडल इस समस्या को लेकर भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर की अध्यक्षता में उपायुक्त तोरूल एस रवीश से मिला और समस्या के समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने इस दौरान बताया कि वह इस समस्या का दो साल से सामना कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले ऊठाऊ पेयजल योजना के तहत क्षेत्र के लिए पानी आता था लेकिन जुलाई, 2023 में आई बाढ़ में इस पेयजल योजना को काफी नुक्सान पहुंचा, जिस कारण क्षेत्र के लिए पानी की आपूर्ति ठप पड़ गई, जिसे आज तक ठीक नहीं किया गया। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि अब वह तीन किलोमीटर दूर नदी पार कर प्राकृतिक जल स्रोत से पानी लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण ऊषा देवी ने बताया कि इस समस्या को देखते हुए महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपायुक्त कार्यालय पहुंची है ताकि समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने बताया कि इससे पहले वर्ष 2024 में वह अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग से मिले थे और पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए क्षेत्र में हैंडपंप लगाने की मांग की थी। विभाग इस बात के लिए मान भी गया था लेकिन अभी तक क्षेत्र में हैंडपंप नहीं लग पाया। भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर ने कहा है कि प्रशासन जल्द पंचायत के लोगों की समस्या का समाधान करे अन्यथा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें