फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अखिल भारतीय साहित्य परिषद की प्रदेशाध्यक्ष बनीं डॉ. रीता

Sun, 07 Sep 2025 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषद की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से किया गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अखिल भारतीय साहित्य परिषद हिमाचल प्रदेश की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें डाॅ. रीता सिंह को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसके अलावा संयोजक डॉ. गौतम शमी शर्मा, उपाध्यक्ष डाॅ. विद्या शारदा, डॉ. अनेक राम सांख्यान व जवांग उपासक, महामंत्री डॉ. इंद्र पराशर, सहमंत्री शेरू बाबा, प्रचार मंत्री हेमराज ठाकुर, सहप्रचार मंत्री प्रताप अरनोट, प्रबंध एवं व्यवस्था मंत्री युद्धवीर टंडन, कोषाध्यक्ष राजसिंह राज, विशिष्ट सलाहकार त्रिलोक मेहरा, विशिष्ट सलाहकार उत्तम चंद्र शर्मा, विशिष्ट सलाहकार चिरानंद, सम्मानित सदस्य शिव कुमार गर्ग, सम्मानित सदस्य गुरमीत कौर, केडी हिमाचली, शक्ति चढ़ा, भारती कुटियाला को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रीता सिंह ने बताया कि कार्यकारिणी के उपरोक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि सभी अखिल भारतीय साहित्य परिषद के उद्देश्यों के अनुरूप साहित्य सृजन विकास के लिए आस्था से कार्य करेंगे एवं पद की गरिमा बनाए रखेंगे। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल की अवधि दो वर्षों के लिए मान्य है। बताया कि अखिल भारतीय साहित्य परिषद साहित्य संवदेन एवं सतत प्रवाहित साहित्य सृजन की निरंतरता के व्यापक लक्ष्य के साथ राष्ट्र स्तर पर हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत भी क्रियाशील है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें