फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डोगरा स्काउट और आईटीबीपी ने दिनभर की पर्वतारोही की खोजबीन

विज्ञापन
फ्रेंडशिप पीक में लापता पर्वतारोही की तलाश करती रेसक्यू टीम। संवाद। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। फ्रेंडशिप पीक में लापता शिमला के पर्वतारोही की तलाश के लिए फ्रेंडशिप पीक गई डोगरा स्काउट और आईटीबीपी की टीम को भी सफलता नहीं मिल पाई है। बुधवार को डोगरा स्काउट, आईटीबीपी और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान की टीम ने दिनभर लापता पर्वतारोही की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। अभी दो-तीन दिन और रेस्क्यू टीमें वहीं पर रहेंगी। समय बीतने के साथ ही पर्वतारोही की आस भी टूटती जा रही है। मनाली पहुंचे लापता पर्वतारोही के परिजन भी शिमला लौट गए हैं। चौपाल के विधायक भी मनाली से लौट गए।
विज्ञापन

टीमों ने लगभग 15 हजार फीट की ऊंचाई पर लेडीलेग में बेस कैंप बनाया है। रात के समय यहां का तापमान माइनस दस डिग्री से भी नीचे पहुंच रहा है। ऐसी परिस्थितियों में सर्च ऑपरेशन चलाना भी कठिन होता जा रहा है।
गौरतलब है कि 19 नवंबर को शिमला की चौपाल तहसील के अढशाला गांव का आशुतोष फ्रेंडशिप पीक की चढ़ाई करते वक्त हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हो गया है। 12 दिन बीतने के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है। मौके पर लापता पर्वतारोही का हेलमेट, आईस एक्स और हैडलैंप मिला है।
विज्ञापन

एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान की रेस्क्यू टीमें कई बार सर्च ऑपरेशन चला चुकी हैं। दो दिन से डोगरा स्काउट, आईटीबीपी, तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू और पर्वतारोहण संस्थान की टीमों के 20 से अधिक जवान सर्च ऑपरेशन चलाए हुए हैं। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच सर्च ऑपरेशन चला हुआ है। एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आईटीबीपी, डोगरा स्काउट और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान के 20 से अधिक जवान सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। दिनभर हिमस्खलन वाले क्षेत्र में छानबीन की गई, लेकिन उसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। फिलहाल टीम बेस कैंप में ही रहेगी। कुछ दिन और सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें