फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तबादले के छह माह के बाद भी नहीं हुई चिकित्सक की नियुक्ति

Thu, 01 Aug 2024 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
गुशैणी में प्रा​थमिक स्वास्थ्य केंद्र, जहां डॉक्टर का पद रिक्त चला है।
विज्ञापन
गुशैणी (कुल्लू)। तीर्थन घाटी की सात पंचायत के लोगों को उपचार के लिए 20 किमी दूर बंजार अस्पताल जाना पड़ रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) गुशैणी से छह माह पहले चिकित्सक का तबादला हुआ था, लेकिन अभी तक रिक्त पद पर डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हो सकी है। इससे क्षेत्र के लोगों को रोजाना परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुशैणी में डॉक्टरों के दो पद स्वीकृत हैं। इनमें दंत चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। एमबीबीएस डॉक्टर का छह महीने पहले यहां से तबादला कर दिया गया था, लेकिन उसके बाद यहां किसी दूसरे डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हो पाई। मजबूरी में लोगों को गुशैणी से बंजार का रुख करना पड़ता है। इससे तीर्थन शरची, कंडीधार, शिल्ही, मशियार, तुंग, पेखड़ी, नोहांडा पंचायत की हजारों की आबादी को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
ग्रामीण में तिलक राज, मनोरमा देवी, चेत राम, सतीश कुमार, मूर्तू देवी ने कहा कि दुर्गम पंचायतों के लिए बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के खाली पद को जल्द भरा जाए। गुशैणी में डॉक्टर उपलब्ध होने से लोगों को बंजार की दौड़ लगाने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन



उधर, बीएमओ बंजार डॉ. सपना शर्मा का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के खाली पद का मामला सरकार के ध्यान में लाया जा चुका है। अभी इस नियुक्ति के आदेश नहीं मिले हैं।

प्रदेश सरकार के द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को खासकर दुर्गम क्षेत्रों में सुदृढ़ किया जाए, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। छह महीने से लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नए डॉक्टर की नियुक्ति के इंतजार में है, जो अभी तक नहीं हुई है।
- नरोत्तम श्लाठ



दुर्गम क्षेत्रों में चल रहे स्वास्थ्य केंद्रों में जब किसी डॉक्टर का तबादला हो जाता है तो यहां पर नई नियुक्ति कई महीने लग जाते हैं। तबादले के साथ ही दूसरे डॉक्टर की नियुक्ति के आदेश भी किए जाने चाहिए। इससे लोगों को परेशानी नहीं होगी।
- इंद्र सिंह

गुशैणी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जहां डॉक्टर का पद रिक्त चला है।

गुशैणी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जहां डॉक्टर का पद रिक्त चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें