फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मणिकर्ण, नग्गर और वशिष्ठ में निभाई देव परंपरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में अधिष्ठाता देवता रघुनाथ के सम्मान में दशहरा उत्सव का आगाज हो गया है। जिला मुख्यालय स्थित अठारह करड़ू की सौह समेत धार्मिक नगरी मणिकर्ण, हरिपुर, नग्गर के ठावां तथा वशिष्ठ में भी दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है। मणिकर्ण और हरिपुर दशहरा में स्थानीय देवी-देवताओं ने रथयात्रा में भाग लिया। नग्गर ठावां में रथ में भगवान मुरलीधर सवार हुए और मैदान में पहुंच कर लंका दहन की परंपरा को निभाया।
विज्ञापन

इस दौरान सैकड़ों हारियान और श्रद्धालु देव कारज के साक्षी बने। पांचों धार्मिक स्थलों पर हारियानों, कारकूनों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने देव परंपराओं का मिलकर निर्वहन किया। जिले की ऊझी घाटी में स्थित वशिष्ठ और धार्मिक नगरी मणिकर्ण में भगवान राम का मंदिर है। इसके अलावा हरिपुर और नग्गर में मुरलीधर (श्रीकृष्ण) के मंदिर हैं। इन सभी स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। देवता मुरलीधर के कारदार विधि चंद नेगी ने कहा कि कुल्लू में पांच स्थानों पर दशहरा मनाया जाता है। इनमें एक नग्गर ठावां भी शामिल है, लेकिन यहां एक दिन ही इस परंपरा का निर्वहन किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें