फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में जिलास्तरीय रेडक्रॉस मेला शुरू

विज्ञापन
कुल्लू में रेडक्रास मेलें के दौरान हरियाणा लोक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं। -संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। बच्चे देश का भविष्य हैं और समाज को आइना दिखाने की क्षमता रखते हैं। समाज को नशे जैसी बुराई से निजात दिलाने में बच्चे एक रोल मॉडल की भूमिका निभा सकते हैं। यह बात शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बुधवार को ढालपुर में जिलास्तरीय तीन दिवसीय रेडक्रॉस मेले के शुभारंभ पर कही। कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी का पीड़ित मानवता की सेवा में अहम भूमिका है।
उन्होंने भुंतर में महिलाओं के लिए एकीकृत नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का यह पहला इस प्रकार का नशा मुक्ति केंद्र होगा। कुल्लू अस्पताल स्थित नश ामुक्ति केंद्र में 6000 लोग अपना उपचार करवाकर नशे के चंगुल से बाहर निकल कर अच्छा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भुंतर में एक अन्य भवन का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने दो लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एंबुलेंस मेहुल सीसी जॉनसन तथा जतिन गुप्ता ने जिला रेडक्रास सोसायटी को दान की हैं। उन्होंने सौफिया संस्था की थेरेपी ऑन व्हील वाहन का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान गोविंद ठाकुर ने एवरेस्ट पावर के महाप्रबंधक मेहुल सीसी जॉनसन, शैलेश धीर, प्रेमलता ठाकुर, वेद राम ठाकुर, बिमला ठाकुर, क्रिस ठाकुर, डोला राम महंत, रीना राणा, मनीष ठाकुर, गगन भल्ला, प्रेम ठाकुर व राज भाटिया को सम्मानित किया। शिक्षा मंत्री ने पौधा रोपकर जिले में पौधरोपण अभियान की भी शुरूआत की। उन्होंने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने कहा कि सोसायटी ने विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक कठिनाई से जूझते लोगों को सहायता प्रदान की है। हमीरपुर के अमरजीत, कुल्लू की गुनगुन, देवी चंद, जगन व अखिल गौरव को उपचार के लिए सोसायटी के माध्यम से मदद प्रदान की गई है। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश एग्रो इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष युवराज, गोपाल कृष्ण मंहत, मीना ठाकुर, मनीषा सूद, वर्षा चौहान, नैना कंबोज, अरविंद चंदेल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकनृत्य से किया लोगों को मनोरंजन
कुल्लू। मेले में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, सूत्रधार कला संगम, भारत भारती स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ढालपुर, साई स्टार पब्लिक स्कूल, एलएमएस स्कूल, नर्सिंग संस्थान कुल्लू तथा ज्येष्ठा महिला मंडल के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें