फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अस्पतालों में मिल रही डायलिसिस सुविधा : डॉ. पवार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में रोजाना 4,000 से अधिक मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इसके लिए पांचों स्वास्थ्य खंडों जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड में 400 स्वास्थ्य कर्मचारी सेवाएं दे रहें हैं। यह बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. एनआर पवार ने कही। उन्होंने कहा कि जिले में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू समेत कुल 147 स्वास्थ्य संस्थान हैं। इनमें पांच नागरिक अस्पताल, आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 25 प्राथमिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र तथा स्वास्थ्य वेलनेस केंद्र को मिलाकर कुल 108 स्वास्थ्य संस्थान हैं। अकेले कुल्लू अस्पताल में रोजाना 1,000 से अधिक मरीजों को ओपीडी में उपचार हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमकेयर तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मरीजों को तीन अस्पतालों में निशुल्क डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है। जिले में दो निजी अस्पतालों के अलावा क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में हंस फाउंडेशन की ओर से डायलिसिस सेवा दी जा रही है। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को दूरदराज के क्षेत्रों में सुदृढ़ किया जा रहा है। कहा कि आशा कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों की मदद से गंभीर बीमारियों के मरीजों की घर-द्वार पहचान की जा रही है और उन्हें समय पर उपचार दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें