हरिपुर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुर के एनएसएस स्वयंसेवियों और स्थानीय ग्राम पंचायत सरसेई के प्रतिनिधियों ने मिलकर पौधरोपण किया है। सरसेई पंचायत के बटाहर बिहाल क्षेत्र में एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। शुक्रवार को देवदार के करीब 250 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
एनएसएस स्वयंसेवियों ने बिहाल में पौधे रोपे और इनकी संरक्षण का भी जिम्मा उठाया। स्वयंसेवियों की मानें तो वे इन पौधों की देखभाल करेंगे। पौधरोपण के माध्यम से सरसेई पंचायत के ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। हरिपुर विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम कपूर सूद ने कहा कि स्वयंसेवियों ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर पौधरोपण किया है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम हर बरसात एक पौधा रोपने की अपील की। इस दौरान शिक्षिका अमृता, एनएसएस प्रभारी छब्बील कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद