फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर धामण पुल की फिर उखड़ी प्लेटें

विज्ञापन
एनएच-305 पर धामन पुल की मरम्मत करते लोनिवि की मैकेनिकल विंग। संवाद। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। औट-लूहरी एनएच-305 पर बालीचौकी स्थित धामण पुल की एक बार फिर प्लेटें उखड़ गई। इससे पुल यातायात के लिए चार घंटे तक बंद रहा। वाहन बंद होने से सैकड़ों लोग फंसे गए थे। पुल के दोनों तरफ चार किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसके कारण कुछ बसें भी फंस गई थी। सवारियां चार घंटे तक भूखी-प्यासी रही।
विज्ञापन

लोगों ने भी प्रदेश सरकार और एनएच ऑथरिटी के प्रति नाराजगी जाहिर की है। इस धामण पुल के बंद रहने से कई वाहन चालक वाया थलौट-पंजाई होकर बालीचौकी मुख्य एनएच तक पहुंचे। वाहन चालकों को 30 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ा है।अगर धामण पुल फिर बंद हो जाता है तो यह थलौट-पंजाई सड़क बालीचौकी पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग है। युवा पूर्ण चंद, राम लाल, विरेंद्र, राजेश कुमार व रमेश ठाकुर ने बताया कि धामण पुल बंद होने पर पंजाई होकर 30 किलोमीटर अतिरिक्त घूम कर जाना पड़ता है। बता दें कि इस धामण पुल की प्लेटें पिछले कई सालों से उखड़ रही हैं। कई बार पुल यातायात के लिए छह से आठ घंटे तक बंद रहता है। प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक इस पुल पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। एनएच ऑथरिटी भी इस मामले को लेकर मौन है। हालांकि इस पुल के साथ एक अन्य डबललेन पुल को बनाने की अभी योजना चली है, जो धरातल पर नहीं उतरी है। एनएच ऑथरिटी का दावा है कि धामण पुल से भारी वाहनों के गुजरने से प्लेटें टूट रहीं है। इससे बार-बार पुल यातायात के लिए बंद हो रहा है। उधर, एनएच 305 के सहायक अभियंता टहल सिंह शर्मा ने बताया कि पुल की दो प्लेटें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इन्हें ठीक करने के लिए यातायात को रोकना पड़ा है। प्लेटों को दुरुस्त करने के चार घंटे बाद पुल को यातायात के लिए बहाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें