फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: माता ज्वाला के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के प्रवेश द्वार भुंतर के समीप शमशी में माता ज्वाला के सम्मान में विरशू मेला मनाया गया। वीरवार को तीन दिवसीय मेले का समापन हुआ। माता ज्वाला के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़े। मेले में देव परंपराओं का निर्वहन किया गया। सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं।
विज्ञापन

मेले को लेकर शमशी में उत्सव का माहौल बना रहा। अंतिम दिन खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेले में आने वाले मेहमानों की ग्रामीणों की ओर से खूब खातिरदारी की गई। मेला कमेटी के सचिव ओम प्रकाश कपूर ने कहा कि मेले को ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें