कुल्लू। भुंतर तहसील के तहत देवता भृगु ऋषि के मंदिर बड़ोगी में रविवार को दर्शनों के लिए श्रद्धालु उमड़े। मार्ग शीर्ष संक्रांति के अवसर पर देवता के दर्शनों के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
श्रद्धालुओं ने देवता के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। देवता के दर्शनों के लिए गए श्रद्धालु शेर सिंह नेगी और अरविंद ने कहा कि मंदिर में देवता भृगु ऋषि के दर्शनों के लिए सुबह से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। मंदिर में नियमों में रहकर श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। संवाद