फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: माता जगन्नाथी के मंदिर में श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Sun, 27 Jul 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णाहुति के साथ पांच दिवसीय शतचंडी यज्ञ का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खराहल (कुल्लू)। जिला मुख्यालय के साथ सटे खराहल के पूईद स्थित माता भुवनेश्वरी जगन्नाथी में रविवार को पांच दिवसीय 37वें शतचंडी यज्ञ का समापन हुआ।
14 पंडितों ने वैदिक मंत्रों के साथ हवन किया। कन्या पूजन के साथ ही पूर्णाहुति डाली गई। मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर माता का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। माता के समक्ष शीश नवाने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। पूईद पंचायत के पूर्व प्रधान उत्तम शर्मा ने कहा कि जगन्नाथी मंदिर में 14 पंडितों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर शतचंडी यज्ञ को पूर्ण किया। सावन माह में माता के मंदिर में हर साल शतचंडी यज्ञ का आयोजन किया जाता है। देवलू अशोक लंबरदार, पूर्व पंच सुनू राम, सुमन शर्मा, अजित शर्मा और गोविंद राम ने कहा कि 12 से अधिक गांव के लोगों सहित कुल्लू के दूरदराज के श्रद्धालु माता के मंदिर माथा टेकने पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। माता जगन्नाथी के कारदार चमन ठाकुर ने कहा कि मंदिर में पांच दिन तक माहौल भक्तिमय बना रहा। शतचंडी यज्ञ संपन्न होने के साथ कारकूनों और हारियानों ने माता से घाटी की सुख-शांति की कामना की है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें