फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू, मंडी और लाहौल में निर्बाध मिलेगी बिजली

Sun, 27 Jul 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों जिलों में सब स्टेशन और ट्रांसफार्मरों की बढ़ाई जाएगी संख्या
विज्ञापन

आरडीएसएस के तहत खर्च किया जाएगा 197.31 करोड़ का बजट
राजीव नैय्यर
कुल्लू। विद्युत वृत्त (सर्किल) कुल्लू के तहत आने वाले कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति जिले के क्षेत्रों में अब निर्बाध बिजली मिलेगी। उपभोक्ताओं को बिजली के कट और लो वोल्टेज की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
इसके लिए विद्युत बोर्ड ने प्रयास तेज कर दिए हैं। तीनों जिलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पुनर्विकसित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत ओवरलोड सब स्टेशनों, ट्रांसफार्मरों, फीडरों और बिजली लाइनों की क्षमता बढ़ाने का काम किया जाएगा। इस कार्य पर विद्युत बोर्ड 197.31 करोड़ रुपये का बजट खर्च करेगा।
विज्ञापन

पुनर्विकसित वितरण क्षेत्र योजना के तहत कुल्लू जिले के मौहल, गुशैणी और मंडी जिले के थाची में 33 केवी के सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा कुल्लू जिले के भुंतर, शाढ़ाबाई, जरी, बंजार, नग्गर और मंडी जिले के नगवाईं में स्थापित सब स्टेशनों की क्षमता को बढ़ाया जाएगा। कुल्लू जिले में 321 और लाहौल-स्पीति में 22 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। कुल्लू जिले के 323 और लाहौल-स्पीति के 16 ट्रांसफार्मरों की क्षमता को बढ़ाने का काम होगा।
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता ई. आरएस ठाकुर ने कहा कि विद्युत वृत्त कुल्लू में 197.31 करोड़ के बजट से बिजली व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वृत्त के उपभोक्ताओं को बिजली के कट या लो-वोल्टेज की समस्या न आए, इसके लिए तीन नए सब-स्टेशनों और 343 ट्रांसफार्मरों को स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा पूर्व में स्थापित 339 ट्रांसफार्मरों व छह सब स्टेशनों की क्षमता को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें