फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हारियान क्षेत्र के दौरे पर कल निकलेंगे देव हुरंग काली नारायण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। महाराजा घाटी के आराध्य देवता हुरंग काली नारायण 11 दिनों तक हारियान क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान विभिन्न गांवों में देवता के सम्मान में पारंपरिक पुनू मेलों का आयोजन किया जाएगा। देवता की परिक्रमा और मेलों के आयोजन को लेकर कारकूनों और हारियानों ने बैठक कर रविवार को कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। देवता के कारदार मोती राम ने बताया कि 24 नवंबर से देवता की परिक्रमा शुरू होगी। इस दौरान देवता विभिन्न गांवों में पहुंचकर हारियानों और श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 24 नवंबर को देवता चरमाली गांव से पधर गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। 25 नवंबर को पधर, 26 को छारशु, 27 को करेरी, 28 को बनसु, 29 को चरमाली और 30 नवंबर को बुआई में पुनू मेला मनाया जाएगा। एक दिसंबर को बुआई में गृह शुद्धि कार्यक्रम होगा। इसके बाद दो दिसंबर को समीरग और तीन दिसंबर को जोंगा में पुनू मेले का आयोजन किया जाएगा। चार दिसंबर को जोंगा मंदिर के पास धार्मिक कार्यक्रम होंगे। आयोजन में सभी हारियानों और कारकूनों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें