फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: उपायुक्त से मिली देहरा पंचायत प्रधान, नित्थर के विकास के मुद्दे उठाए

विज्ञापन
देहरा पंचायत प्रधान अनिता ठाकुर जिलाधीश कुल्लू डॉ. अमित कुमार शर्मा से मुलाकात करते हुए। स्रोत
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। देहरा पंचायत की प्रधान अनिता ठाकुर ने शनिवार को उपायुक्त कुल्लू डॉ. अमित कुमार शर्मा से मुलाकात कर नित्थर उपतहसील से जुड़े विकास के मुद्दों को उठाया। उन्होंने इन समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। इस दौरान प्रधान ने लूहरी परियोजना के कारण देहरा पंचायत क्षेत्र में अनार, बादाम सहित अन्य नकदी फसलों को हुए नुकसान का मामला उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रभावित किसानों और बागवानों को उचित मुआवजा देने की मांग की ताकि उन्हें हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सके। उन्होंने लूहरी परियोजना में देहरा और नित्थर पंचायतों के स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि परियोजना से प्रभावित क्षेत्र के लोगों को रोजगार के पर्याप्त अवसर मिलने चाहिए। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर के भवन निर्माण का मुद्दा भी उठाया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. रणजीत ठाकुर के उपलब्ध न होने पर उन्होंने डॉ. सुरेश कुमार से इस संबंध में बातचीत की और भवन निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भवन बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। प्रधान अनिता ठाकुर ने उपायुक्त से नित्थर क्षेत्र का दौरा करने का आग्रह करते हुए उम्मीद जताई कि प्रशासन इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द उचित कदम उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें