कुल्लू में कुल्लू ऑफ स्पीड फेस्विल के विजेता प्रतिभागी ट्राफी के साथ।-संवाद
कुल्लू। ढालपुर के क्रिकेट मैदान में हुए फेस्टिवल ऑफ स्पीड में फोर व्हील वर्ग में चंडीगढ़ के दीपम प्रजापति ओवरऑल विजेता बने हैं। दीपम ने फोर व्हीलर्स कैटेगरी में ओवरऑल पहला स्थान हासिल किया।
मनाली के हितेश शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। राजस्थान के अमित शर्मा फोर व्हील केेटेगरी में तीसरे स्थान पर रहे। दूसरी ओर, बाइक केटेगरी में कुल्लू जिला से हैप्पी वर्मा ओवरऑल विजेता बने। चंडीगढ़ के पृथवी सिंह ढिल्लो दूसरे स्थान पर रहे।
कुल्लू फेस्टिवल ऑफ स्पीड में 32 कैटेगरी में देशभर के करीब 150 प्रतिभागियों में प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया। हिमालय एक्सट्रीम मोटर स्पोर्ट्स के अध्यक्ष एवं कुल्लू फेस्टिवल का स्पीड के आयोजक सुरेश रैना ने कहा कि कुल्लू फेस्टिवल ऑफ स्पीड के माध्यम ये युवाओं में नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया। दीपम प्रजापति ने कहा कि ढालपुर मैदान में रफ्तार दिखाना एक अलग अनुभव था।