फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढालपुर, कहूधार और बदाह में घरों और कार्यालयों में घुसा मलबा

विज्ञापन
कार्यालय में घुसे मलबे को साफ करते वन्य जीव विभाग के अधिकारी और कर्मचारी - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। बारिश ने लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद के कार्यों की पोल खोलकर रख दी है। शुक्रवार देर रात हुई बारिश से घर, कार्यालय, दुकानें और सड़कें पानी से लबालब हो गईं। जिला मुख्यालय कुल्लू में नगर परिषद के वार्ड नंबर आठ और दस में बारिश ने तबाही मचाई। ग्राम पंचायत बल्ह के गांव बदाह में भी बारिश से नुकसान हुआ है। वार्ड नंबर दस कहूधार में पहाड़ी से पानी के तेज बहाव के साथ बड़े-बड़े पत्थर लोगों के घरों में घुसे हैं। जिससे वार्ड में देर रात अफरातफरी मच गई। इससे करीब एक दर्जन घरों को नुकसान पहुंचा है। इसके साथ लगते वार्ड नंबर दस ढालपुर में वन्य जीव, वन और परियोजना अधिकारी जायका के कार्यालय के अलावा पूरी फॉरेस्ट कॉलोनी में बने घरों में मलबा और पानी भर गया।
विज्ञापन

वहीं, ग्राम पंचायत बल्ह के गांव बदाह और टीकरा बाबड़ी में भी सड़कों पर निकासी नालियों की उचित व्यवस्था न होने के चलते पानी कुल्लू-पाहनाला व कुल्लू-भुंतर सड़क पर बहता रहा। इसके अलावा करीब दस घरों और आधा दर्जन से अधिक दुकानों में मलबा घुुसा है। बालक राम, नवीन, राजेश, हीरालाल, सेवत राम, केशव राम, हर्ष, बेली राम, परस राम, मंगल चंद, सुभाष, ऋषभ, मोहन लाल, जितेंद्र ने कहा कि हल्की बारिश होते ही पानी नालियों के बजाय सड़कों पर बहना शुरू हो जाता है। अधिकतर नालियां मिट्टी से भरी रहती हैं, जिसके चलते बारिश का सारा पानी सड़कों पर आ जाता है। लोनिवि तथा नगर परिषद की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। नप कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि वार्ड नंबर आठ तथा दस में बारिश ने तबाही मचाई है। पार्षदों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता विनय हाजरी ने कहा कि निकासी नालियों का नियमित अंतराल में रखरखाव किया जा रहा है। तेज बारिश होने से नालियों में मलबा भर जाने से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें