फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एक ही स्थान पर हो रहे देवी-देवताओं के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। जिलास्तरीय बंजार मेले में श्रद्धालुओं को एक स्थान पर ही अपने आराध्य देवी-देवताओं के दर्शन हो रहे हैं। देवता श्रृंगा ऋषि के सम्मान में मनाए जा रहे मेले में घाटी के 18 से अधिक देवी-देवता पहुंचे हैं। ऐसे में दूरदराज से श्रद्धालु अपने आराध्यों के दर्शन और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लेने के लिए रोजाना पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं का अस्थायी शिविरों में सुबह से शाम तक तांता लग रहा है। श्रद्धालु शीश नवाकर देवी-देवताओं का आशीर्वाद ले रहे हैं।
विज्ञापन

इस साल मेले में देवता बड़ा छमाहूं, देवता लक्ष्मी नारायण कलवारी, देवता ईश्वर महादेव, देवता बुगडू महादेव, देवता मार्कंडेय ऋषि बलागाड, देवता मार्कंडेय ऋषि लांहुड, देवता लक्ष्मी नारायण बाहू, देवता लक्ष्मी नारायण चेड़ा, देवता खोडू धार, देवता जहल शिल्ह, देवता वीर धार, देवता भरयाडू गुशैणी, माता बूढ़ी नागिन घियागी, देवता खोडू धार जहल, देवता चैहणी आदि लाव-लश्कर के साथ आए हैं। इनके दर्शन पाने के लिए रोजाना सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
...
मेले में हो रहा संस्कृति का आदान प्रदान
जिला स्तरीय बंजार मेले में संस्कृति का आदान-प्रदान हो रहा है। सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन और प्रस्तुतियों से बंजार की समृृद्ध संस्कृति को संजोने का संदेश युवाओं को दिया जा रहा है। वहीं, देव आस्था के अलावा व्यापारिक गतिविधियांं भी हो रही हैं। मेले में पहुंच रहे लोग अस्थायी बाजार में सजी दुकानों से आवश्यक सामानों की खरीदारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें