फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरेटर की कंपन से मकानों को खतरा : हरीश

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिले के दुवाड़ा गांव में बीएसएनएल एक्सचेंज कार्यालय में लगे जनरेटर की वाइब्रेशन (कंपन) से आसपास के मकानों को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीण जनरेटर को हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। टेलीफोन एक्सचेंज में पुराने समय का डीजल जनरेटर लगा है।
विज्ञापन

ग्रामीण हरीश कपूर ने बताया कि जेनरेटर की कंपन इतनी ज्यादा है कि घरों में बैठने पर डर लगा रहता है। वह निगम से पांच साल से इसे बदलने की मांग कर रहे हैं। बुजुर्ग राजकुमारी ने बताया कि उन्होंने बेटे के माध्यम से लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई है। बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि अगर मकानों को नुकसान होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी निगम की होगी। बीएसएनएल के सहायक अभियंता कृष्ण लाल ने कहा कि उच्चाधिकारियों को जनरेटर को बदलने के लिए पत्र लिखा गया है। समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें