कुल्लू के नग्गर स्थित घुडदौड़ में भाजपा के दीनदयाल कार्यशाला में भाग लेते भाजपा के नेता और पदा
- फोटो : गांव प्रतापपुर में जाम लगाती महिलाओं को समझाते पुलिस अधिकारी। संवाद
नग्गर/पतलीकूहल (कुल्लू)। मनाली के घौड़दौड़ में भाजपा के दो दिवसीय अभ्यास शिविर का समापन सोमवार को हुआ। शिविर का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा एवं कार्यपद्धति से अवगत करवाना रहा। दो दिन तक चले प्रशिक्षण शिविर में जिलेभर से पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस दौरान विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित हुए। इनमें संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण, सक्रिय सदस्यता अभियान, जनसंपर्क, सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका, केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता का आधार बनता है। इस दौरान जिला प्रभारी बिहारी लाल, सहप्रभारी पायल वैद्य, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित सूद, अखिलेश कपूर आदि मौजूद रहे। संवाद