फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सालाना समारोह में डाली नाटी, फैशन के भी खूब दिखे जलवे

Mon, 23 Dec 2024 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वास को मिला बेस्ट स्टुडेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड
विज्ञापन

छात्र स्कूल ढालपुर में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहीद श्री बालकृष्ण राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (ढालपुर) कुल्लू में सोमवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य प्रकाश ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और वर्षभर की गतिविधियों का ब्योरा अभिभावकों के समक्ष रखा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम से हुई। छठी कक्षा के छात्रों ने शिमला नाटी पेश की। नौवीं कक्षा के छात्र साहिल एवं समूह ने नृत्य पेश किया। सातवीं के विद्यार्थियों ने फैशन शो में जलवे दिखाए। जमा एक विज्ञान संकाय के पीयूष ने देशा न शोभला देशा न प्यारा गीत गाकर सबको नचाया। शिक्षा और अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठी कक्षा से शुभम, मनीष, सातवीं से खेम चंद, विषवेश, भानू, आठवीं से ईशान ठाकुर, विकास और गीतांश, नौवीं में कैलाश, तरुण और मनोज, दसवीं कक्षा में अभिषेक, अक्षित मेहता को पुरस्कृत किया गया। जमा एक विज्ञान संकाय में सुरेंद्र, रोहित, सौरभ, कॉमर्स में हितेश, इब्राहिम, मिनेश और तिजेंंद्र, आर्ट्स में कर्ण, मनीष, जमा दो विज्ञान संकाय में शुभम, अर्पित, अभिषेक, कॉमर्स में हर्ष, राहुल, मेघ सिंह, कला संकाय में नीरज, देवेंंद्र चौहान को पुरस्कार मिला। सालभर बेहतर प्रदर्शन के लिए बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड विश्वास को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें