फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाईलामा कुल्लू, लाहौल में देंगे शांति का संदेश

Fri, 25 Mar 2016 10:08 PM IST
कुल्लू/ मनाली
विज्ञापन
जुलाई माह में कुल्लू और लाहौल में शां‌ति का संदेश देंगे दलाईलामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महामहिम दलाईलामा शांति और एकता का संदेश देने जुलाई महीने में कुल्लू और लाहौल-स्पीति दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे को सफल बनाने के लिए लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में हिमालयन बुद्धिष्ठ सोसायटी, तिब्बत वेलफेयर सोसायटी, खांपा सोसायटी, लद्दाख-जांस्कर सोसायटी, स्वांगला जन कल्याण संगठन सहित बौद्ध धर्म के सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


विधायक रवि ठाकुर ने बताया कि विश्व को शांति का पाठ पढ़ाने वाले बौद्ध धर्म गुरु महामहिम दलाई लामा 13 से 27 जुलाई तक शांति व भाइचारे का संदेश देने कुल्लू और लाहौल-स्पीति दौरे पर आ रहे हैं। महामहिम का मनाली में दो दिवसीय दौरा है। वहीं जिस्पा और उदयपुर के त्रिलोकनाथ में भी दो दिन तक अनुयायियों को प्रवचन देंगे। स्पीति के ढांखर में तीन दिन, ताबो में एक दिन और किन्नौर के पूह में 2 दिन बौद्ध अनुयायियों को प्रवचन देंगे।

इस दौरान हिमालयन बुद्धिष्ठ सोसायटी के अध्यक्ष दुनी चंद को कार्यक्रम अधिकारी बनाया गया तथा तथा उनकी अध्यक्षता में उप समितियों का गठन किया गया। स्वागत सजावट कमेटी में चांद किशोर व दलीप ठाकुर, स्टेज कमेटी में रुप सिंह ठाकुर व राम लाल, प्रसाद कमेटी टशी व प्रेम, फाइनेंस में प्रेम, खाना पान कमेटी में सुनीता शर्मा, अनुशासन में राकेश ठाकुर व प्रेम तथा खरीद फरोख्त कमेटी में शाकिया बौद्ध व अमर शाकिया को जिम्मेवारी दी गई। विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि इस दौरान महामहिम के कार्यक्रम की सूची भी तैयार कर दी है। जिससे सभी को अवगत करवा दिया गया है। विधायक ने महामहिम के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी बौद्ध अनुयायी बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें